Saturday, 17 Oct 2026Trusted news. Every day.
Admin
Advertisement
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ
स्थानीय समाचार

टैंपो की टक्कर से बाइक चालक घायल, आरोपी वाहन सहित फरार

Administrator13 Sep 2026, 03:57 AM427 views

पुष्कर के गनाहेड़ा में लोडिंग टेंपो की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके हाथ-पैर की हड्डियां टूट गईं। घायल को अजमेर रेफर किया गया, जबकि आरोपी टेंपो चालक वाहन सहित फरार हो गया।

पुष्कर। ग्राम गनाहेड़ा स्थित पोखरियों की ढाणी में लोडिंग टेंपो की टक्कर से एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अजमेर रेफर किया गया है। आरोपी घटना के बाद टेंपो सहित फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में पोखरियों की ढाणी, गनाहेड़ा निवासी ज्योति कंवर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बुधवार दोपहर उसका देवर मुरली सिंह मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान टेंपो चालक कुलदीप ने गफलत एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। रिपोर्ट में बताया गया कि लोहे से भरे टेंपो और दीवार के बीच मुरली सिंह दब गया। हादसे में उसके हाथ-पैर की हड्डियां टूट गईं और शरीर पर भी गंभीर चोटें आईं। घायल मुरली सिंह को उपचार के लिए अजमेर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर टेंपो चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Comments

Be the first to comment.