Saturday, 17 Oct 2026Trusted news. Every day.
Admin
Advertisement
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ
स्थानीय समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़ | वार्ड 150 में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

Administrator02 Oct 2026, 06:42 AM44 views
ब्रेकिंग न्यूज़ | वार्ड 150 में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
Video News vd1.mp4
Video could not be played. Please upload a browser-compatible MP4 (H.264 video + AAC audio).
Video News vd2.mp4
Video could not be played. Please upload a browser-compatible MP4 (H.264 video + AAC audio).
Video News vd3.mp4
Video could not be played. Please upload a browser-compatible MP4 (H.264 video + AAC audio).
Video News vid8.mp4
Video could not be played. Please upload a browser-compatible MP4 (H.264 video + AAC audio).

वार्ड नंबर 150 में सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कई स्थानों पर पानी की नालियां अवरुद्ध पड़ी हैं और कचरा जमा होने से गंदगी व दुर्गंध की समस्या बनी हुई है।

वार्ड नंबर 150 में सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कई स्थानों पर पानी की नालियां अवरुद्ध पड़ी हैं और कचरा जमा होने से गंदगी व दुर्गंध की समस्या बनी हुई है। सबसे चिंताजनक स्थिति राजकीय विद्यालय आकेड़ा डूंगर के आसपास बताई जा रही है। स्कूल के पास लगे कचरे के ढेर से उठने वाली बदबू के कारण विद्यार्थी काफी परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कुछ अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से भी परहेज करने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि 14 सितंबर को नए पार्षद के परिणाम आने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि वार्ड की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा, लेकिन अब तक कई स्थानों पर स्थिति में अपेक्षित बदलाव नजर नहीं आया है। वार्डवासियों की मांग है कि: 1. जाम नालियों की तत्काल सफाई हो 2. राजकीय विद्यालय आकेड़ा डूंगर के पास जमा कचरा तुरंत उठाया जाए 3. स्कूल के आसपास नियमित सफाई करवाई जाए 4. वार्ड में नियमित कचरा संग्रहण एवं सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए सवाल सीधा है—जब स्कूल के बच्चे गंदगी और दुर्गंध के बीच पढ़ने को मजबूर हों, तो जिम्मेदार आखिर कब जागेंगे? वार्डवासियों को अब कार्रवाई का इंतजार है।

Comments

Be the first to comment.