Saturday, 17 Oct 2026Trusted news. Every day.
Admin
Advertisement
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ
खेल

जयपुर के प्रखर असावा चेन्नई ओपन गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त 23वें पायदान पर

Administrator14 Sep 2026, 11:36 AM12 views
जयपुर के प्रखर असावा चेन्नई ओपन गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त 23वें पायदान पर

Excerpt

जयपुर। रामबाग गोल्फ क्लब के राजस्थान के नंबर-1 रैंकिंग गोल्फर प्रखर असावा ने चेन्नई ओपन नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप के दूसरे दिन तक संयुक्त 23वां स्थान हासिल किया। टीएनजीएफ-कॉस्मो गोल्फ कोर्स में चल रही प्रतियोगिता में प्रखर ने पहले दिन 3 अंडर पार का स्कोर किया। उन्होंने पांच बर्डी और दो बोगी लगाईं। दूसरे दिन प्रखर ने पार का स्कोर बनाया, जिसमें पांच बर्डी, तीन बोगी और एक डबल बोगी शामिल रही। प्रतियोगिता 11 सितंबर तक चलेगी।

Comments

Be the first to comment.